सुपौल : 45वीं वाहिनी एसएसबी जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
सुपौल, जून 18 -- वीरपुर, एक संवाददाता। मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर की ओर से गुरुवार को वाहिनी चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए रक्तदान को जीवनदान के समान बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए अमूल्य सहायता है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। इस अवसर पर उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.