सुपौल, मई 15 -- सुपौल, रवि कुमार। कोसी के तीनों जिलों सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में स्थित पुलिस थाना भवन और आवासीय भवनों की सूरत संवरने वाली है। इसके लिए 4 करोड़ 82 लाख 12 हजार रुपये की अनुमानित प्राक्कलित राशि का निर्धारण कर पुलिस विभाग ने इसकी रिपोर्ट मुख्य अभियंता बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पटना को भेजी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सीसीटीवी से लैस रूपौली थाना, वीडियो के साथ वॉयस की भी रिकार्डिंग पुलिस भवनों की मरम्मत इस राशि का उपयोग कर तीनों जिलों के 49 थाना भवन, आवासीय भवन व बैरक आदि का मरम्मत व निर्माण किया जाएगा। इससे जहां एक पुलिस कर्मियों को थाना भवन में काम करने में सहूलियत होगी, वहीं दूसरी ओर उन्हें आवासन में भी सुविधा होगी। दरअसल, गुरुवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम सहरसा क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभ...