सुपौल, अप्रैल 1 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। 45वीं वाहिनी वीरपुर की टीम ने इंडो-नेपाल सीमा पर 386.4 लीटर शराब समेत तीन बाइक जब्त की है। इस बाबत 45वीं वाहिनी वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली थी। सीमा चौकी न्योर द्वारा विशेष पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 229 के समीप 386.4 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई। जबकि इस कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर शराब व बाइक छोड़कर भाग निकले। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जब्त शराब एवं बाइक थाना आंधरामठ जिला मधुबनी को सुपुर्द किया गया। इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य आरक्षी मिथुन कुमार तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य जवानों शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...