सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में अब भी 3 लाख 12 हजार 318 राशन कार्ड लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 28 फरवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूरा नहीं कराने पर संबंधित लाभुकों को राशन जैसी सरकारी सुविधा से वंचित होना पड़ सकता है और उनका नाम सूची से हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। बता दें जिले में कुल 20 लाख 55 हजार 351 राशन कार्ड लाभुक पंजीकृत हैं, जिनमें से 3,12,318 का सत्यापन अभी बाकी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले के 84 प्रतिशत कार्ड धारियों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। प्रगति के मामले में सुपौल का बिहार में छठा स्थान है, जो संतोषजनक है, लेकिन...