सुपौल, मार्च 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ में लंबे समय से लंबित चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को दोपहर दो बजे जिला विधिज्ञ संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता देवकुमार सिंह ने की। इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन पर सदस्यों की राय ली और उस पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया गया। निर्णय के तहत तदर्थ समिति को 31 मार्च तक हर हाल में चुनाव संपन्न कराने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा गया कि यदि निर्धारित समय तक चुनाव नहीं कराया जाता है, तो दो अप्रैल को तदर्थ समिति के खिलाफ पुनः एक बैठक बुलाई जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक के दौरान लिए गए निर्णय की सूचना तदर्थ समिति, जिला जज, बार काउं...