सुपौल, जुलाई 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सरायगढ़-देवघर श्रावणी स्पेशल ट्रेन (05573/05574) का परिचालन 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- आसनसोल-पटना व आसनसोल-गोरखपुर के बीच चलेंगी 64-64 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनेंविशेष ट्रेन का परिचालन पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह विशेष ट्रेन अब 25 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक नियमित रूप से चलेगी। रेलवे के इस निर्णय से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेले के दौरान देवघर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन ...