सुपौल, मई 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतो में 12 मई से लेकर 30 जून तक फार्मर रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी सीओ धीरज कुमार ने दी। सीओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर 12 पंचायतो में फार्मर रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो 30 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी रैयतधारी किसान जिनका अब तक फॉर्म र आईडी नहीं बना है। उनका फार्मर आईडी बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिना फार्मर आईडी के किसानों को उर्वरक की उपलब्धता नहीं मिल पाएगी। पैक्स से खरीद बिक्री भी केवल फार्मर आईडी के आधार पर ही की जाएगी। यह भी पढ़ें- सहरसा: किसान रजिस्ट्री शिविर से बढ़ेगी योजनाओं की पहुंच सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उर्वरक की सुगम उपलब्धता, किसाने की पहचान और सुरक्षा और कई सरका...