सुपौल, जून 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह हाईस्कूल परिसर में 28 एवं 29 जून को सद्गुरु कबीर साहेब की 627वीं जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। दो दिवसीय समारोह में क्षेत्र के संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जयंती के अवसर पर सत्संग, भजन-कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी कबीर मत के स्थानीय बाबा बैजनाथ साहेब ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन 28 जून (रविवार) को अपराह्न दो बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जबकि दूसरे दिन 29 जून (सोमवार) को प्रातः छह बजे से रात्रि आठ बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सुपौल : 28 से दो दिन मनेगी सद्गुरु कबीर साहेब की 627वीं जयंती जयंती समारोह के दौरान सत्संग, भजन एवं प्रवचन के साथ आगंतुक श्रद...