सुपौल, अप्रैल 9 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच पर छुरछुरिया गांव के पास से शराब की खेप लेकर जा रहे तस्कर को बाइक समेत 27 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण गश्ती, वाहन चेकिंग व अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में छुरछुरिया गांव के पास एनएच 27 पुल होकर एक व्यक्ति के बाइक से शराब की खेप लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने लाल रंग की आपाचे बाइक बीआर 38 एच 6438 को जब्त कर लिया। जबकि बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 27 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त अंग्रेजी शराब व बाइक को थाना लाया गया, जहां फरार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद की धारा में मामला दर्ज कर फरार तस्कर की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा...