सुपौल, मार्च 31 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नारायणी महिला मंडल की ओर से मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्री रानी सती दादी 251 चुनरी निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पहली बार हुए इस धार्मिक आयोजन में 251 चुनरी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी आस्था का परिचय दिया। निशान यात्रा का शुभारंभ मेला ग्राउंड स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं चुनरी और निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरीं। यात्रा के दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। यात्रा नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होती हुई अंततः श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां स्थित रानी सती मंदिर में विधिपूर्वक चुनरी अर्पित की ...