सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस के संयुक्त आदेश पर जिले के करीब 200 स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह से ही अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहें और किसी भी परिस्थिति से तत्परता के साथ निपटें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले को कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और एक वरीय पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी लगातार गश्त करते हुए स्थिति पर नजर रखेंगे। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि जिले में कुल 25 स्थानों से रामनवमी के जुलूस निकलेंगे, जिनके लिए...