सुपौल, अप्रैल 29 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत सहरसा से फारबिसगंज रेल खंड में नारायणपुर रेलवे हॉल्ट पर पैसेंजर ट्रेन के ठहराव को लेकर जन अधिकार पार्टी के प्रदेशध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय धरना आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- 25 सूत्री मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के द्वारा एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजनधरने का उद्देश्य जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर बिहार कोसी क्षेत्र में यातायात की भारी कठिनाई है। बिहार को पूर्व से पश्चिम में जोड़ने के लिए कोसी क्षेत्र में कोई रेल लाइन नहीं है। ऐसी स्थिति में सीतामढ़ी से जयनगर, लदनिया, लौकहा, कमलपुर, भीम नगर, फुलकाहा, बथनाहा, जोगबनी रेलवे स्टेशन तक रेल निर्माण कार्य की ...