सुपौल : 25वीं आईएसकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सुपौल का परचम
सुपौल, अक्टूबर 6 -- सुपौल, एक संवाददाता। 25वीं आईएसकेएफ इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में ड्रैगन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के बाल खिलाड़ियों ने काता और कुमिते में दोनों ही विधाओं में बेमिसाल प्रदर्शन किया और बिहार को पूरे देश में दूसरा स्थान (उपविजेता) दिलाया। यह भी पढ़ें- पहली बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन बनने का खिताब जीताबच्चों का अनुशासन और प्रदर्शन मैदान पर बच्चों के अनुशासित काता प्रदर्शन और कुमिते के सटीक दांव-पेच ने सभी दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों के इस दोहरे शानदार प्रदर्शन से जिले के साथ-साथ राज्य भी गौरवान्वित हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.