सुपौल, अक्टूबर 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 9 में सोमवार को 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक चलनेवाले पशुओं में लंपी रोग से बचाव को लेकर एलएसडी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया गणेश राम, पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमिताभ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमिताभ ने बताया कि गौ प्रजाति में होने वाले लंपी स्किन बीमारी विषाणु जनित बीमारी है, जो मक्खी-मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी से पशुओं के शरीर में चकता, गांठ बन जाता है। फूटने के बाद घाव बन जाता है। इसके साथ पशुओं में बुखार और पैर फूलने का लक्षण है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : लंपी से बचाव को 25 हजार 200 पशुओं का होगा टीकाकरण गाय प्रजाति में 4 माह से ऊपर के बछड़ा, गाय, बैल को लंपी रोग से बचाव को लेकर 23 हजार ...