सुपौल, जून 29 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड क्षेत्र में छातापुर थाना, भीमपुर थाना एवं राजेश्वरी थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 20 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनाए गए वॉच टावर अब शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। स्थिति यह है कि इन टावरों का कभी भी प्रशासनिक उपयोग नहीं किया गया, जिसके कारण अब इन पर लोगों की बजाय चमगादड़ों का कब्जा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन वॉच टावरों का सही उपयोग किया जाता तो थाना क्षेत्र में सुरक्षा चौकसी और निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकती थी, लेकिन वर्षों से उपेक्षा के कारण यह सरकारी धन का दुरुपयोग और लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण बन चुका है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि या तो इन वॉच टावरों को उपयोगी बनाया जाए या इनके भविष्य को लेकर स्पष...