सुपौल, जून 15 -- सुपaul, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय के लोहिया चौक स्थित रेलवे फाटक के बाद पिपरा-किशनपुर रोड से नगर परिषद की ओर से आवंटित दुकानों को सोमवार से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुकानों को तोड़ने की यह कार्रवाई एनएच डिवीजन मधेपुरा के कनीय अभियंता की अगुवाई में हुई। इस दौरान मौके पर दुकान चला रहे दुकानदारों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि नगर परिषद की ओर से दिये गए निर्देश के बाद रविवार देर रात तक दुकान चला रहे दुकानदारों अपनी-अपनी दुकानों से सामान निकाला और दुकानें खाली कर दीं थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : मोहलत खत्म, आरओबी निर्माण को आज से टूटेंगे दुकान-रैन बसेरादुकानों को तोड़ने की कार्रवाई इधर, दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई सोमवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे से शुरू की गई। देखते-देखते चौराहा स्थित दुकानों को जेसीब...