सुपौल, मई 17 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में तेज धूप और बढ़ती तपिश का पूर्वानुमान जारी किया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 20 दिन बाद सामान्य से ऊपर पहुंचा पारातापमान की रिकॉर्डिंग रविवार को करीब 20 दिनों बाद अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच से छह दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और 22 मई तक दिन का तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक होकर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की ...