सुपौल, अप्रैल 21 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड 10 में सोमवार रात एक 19 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका रुकैया खातून की मौत को लेकर मायके पक्ष ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मृतका की शादी करीब चार माह पूर्व वार्ड 10 निवासी मो. जमशेद से हुई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग था, जिसके बाद परिजनों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ने लगा। यह भी पढ़ें- छिटही में 19 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत मृतका के पिता मो. अब्दुल हक का आरोप है कि शादी के समय उन्होंने डेढ़ लाख रुपये नकद दिए थे, बावजूद ...