सुपौल, जुलाई 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को और मजबूत बनाने के लिए सोमवार को सदर अस्पताल सुपौल के सभागार में 182 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार और सीएस डॉ. बाबू साहब झा ने संयुक्त रूप से मरीजों को पोषण किट देकर नियमित दवा और पौष्टिक भोजन लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- सुपौल : टीबी की समय पर पहचान से ही बनेगा सुपौल टीबी मुक्त: डीएमकार्यक्रम का उद्देश्य सप्ताह में दो बार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी का इलाज तभी पूरी तरह सफल होगा, जब मरीज दवा के साथ पौष्टिक आहार भी नियमित रूप से लें। डीएम सावन कुमार ने कहा कि निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे जल्द स्वस्थ हो ...