सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वधान में जिला नियोजनालय द्वारा 16 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड द्वारा कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 50 पद तथा फील्ड असिस्टेंट के 50 पद शामिल हैं। कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में रोजगार मेला का हुआ आयोजन साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 14,761 रुपये मासिक वेतन द...