सुपौल, मई 10 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में इन दिनों शादी-विवाह का उत्सवी माहौल चरम पर है। शहर से लेकर गांव तक बैंड-बाजा, बारात और शादी समारोहों की रौनक देखने को मिल रही है। बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, टेंट हाउस और कैटरिंग संचालकों की बुकिंग लगभग फुल है। सर्राफा बाजार, कपड़ा दुकान और सजावट सामग्री की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Jyeshtha Adhik Maas 2026: मलमास में इन 5 चीजों का दान दिलाएगा पुण्यकारी लाभ, सही नियमों का पालन करने से चमक जाएगी किस्मतअधिक मास का प्रभाव लेकिन यह चहल-पहल अब कुछ ही दिनों की मेहमान है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 17 मई से ज्येष्ठ अधिक मास यानी मलमास की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत समेत सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। 15 मई तक ही विवाह के शुभ म...