सुपौल : 15 दिनों में लक्ष्य पूरा नहीं करने पर एएनएम पर होगी कार्रवाई
सुपौल, अगस्त 20 -- किशनपुर, एक सवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मासिक प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में अप्रैल से अगस्त तक के मासिक प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा संचालित 29 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्रों की प्रगति और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नहीं किया गया है। वहां संबंधित कर्मियों को 15 दिनों के अंदर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अगले माह होने वाली समीक्षा बैठक में यदि संबंधित स्वास्थ्य उपकेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.