सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अंनत सिंह ने की। इसमें सुपौल न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला जज श्री सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को समय पर नोटिस तामील कराएं, ताकि आपसी सहमति से विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित हो सके। जिला जज श्री सिंह ने कहा कि लोक अदालत न्याय को सुलभ, सस्ता और त्वरित बनाने का प्रभावी माध्यम है और इसक...