सुपौल, अप्रैल 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के 13 अप्रैल को प्रस्तावित सुपौल दौरे को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी के इस कार्यक्रम को संगठन के पुनर्गठन और विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विभिन्न प्रखंडों में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। इसके लिए रविवार को पार्टी की एक अहम बैठक हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशांत किशोर जिले के वरीय नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इससे पार्टी की मौजूदा स्थिति, चुनौतियों ...