सुपौल, जून 21 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापगंज थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब निर्माण और कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तेकुना पंचायत के इमामपट्टी वार्ड-9 स्थित आदिवासी टोला में छापेमारी कर 125 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की और मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीप्रसाद उरांव (55) और उनके पुत्र आशीष कुमार उरांव (22), निवासी इमामपट्टी वार्ड-9 के रूप में हुई है। दोनों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार अहले सुबह पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके से 125 लीटर शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सात बड़े बर्तन (देकची) भी जब्त किए गए...