सुपौल, जनवरी 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एन 27 पर चिकनी गांव के पास सोमवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर लदा 1230 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निर्मली से भपटियाही की ओर आ रहे स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर डीएल 4 सी एनबी 3374 तलाशी ली गई तो स्कॉर्पियो गाड़ी में बोरा 12 प्लास्टिक के बोरा में 12 30 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को जप्त कर शराब तस्कर राघोपुर थाना क्षेत्र के मानिकचंद चकला गांव के वार्ड तीन निवासी सरोज कुमार और उसका पड़ोसी अभिनंदन कुमार राम को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध भ...