सुपौल, मई 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खख सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 से घास फूस और झाड़ी में छुपा कर रखा गया 120 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सरायगढ़ गांव के नवल किशोर सिंह के मकान के दीवाल से सटा हुआ और भरत सिंह के प्रति जमीन से 120 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 143/ 26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 150 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...