सुपौल, जनवरी 4 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर कोशी कॉलोनी के वार्ड 9 स्थित रेलवे कॉलोनी में वर्षों से सरकारी क्वार्टरों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल वीरपुर द्वारा लगभग 110 परिवारों को 7 दिनों के भीतर क्वार्टर खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बाबत कार्यपालक अभियंता यांत्रिक प्रमंडल वीरपुर अंकित कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उन उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे। ऐसे कई क्वार्टरों की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी विभाग की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.