सुपौल, जून 10 -- वीरपुर, एक प्रतिनिधि। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 11.5 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, दो तस्कर फरारपुलिस की गश्ती जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात वीरपुर थाना की गश्ती टीम हटिया चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खोंटाहा वार्ड संख्या-1 निवासी फुलो देवी अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखी है और उसकी बिक्री भी कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने व...