सुपौल, अप्रैल 12 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात में लोकहा पंचायत के वैसा के वार्ड 10 निवासी बालवीर कुमार मुखिया को नौनपार गांव से 11.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआई शौर्य दिगयांशु के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें वैसा गांव के वार्ड 10 निवासी बालवीर कुमार मुखिया ने पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने खदेडकर बालवीर कुमार मुखिया को पकड़ लिया तथा उसके साथ तलाशी लेने पर 45 पुरिया में 11.03 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बालवीर कुमार मुखिया के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 94/ 26 दर्ज कर बालवीर कुमार मुखिया को जेल भेज दि...