सुपौल, फरवरी 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र के पतरघट्टी गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्कर राजू सरदार झोला में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलते पुलिस ने शराब सहित तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजू सरदार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...