सुपौल, अप्रैल 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता अब कैंप में 10 मई तक बिजली बिल का सुधार करा सकेंगे। प्रमंडल की ओर जारी सूचना के अनुसार 10 मई तक बिजली बिल सुधार हो सकेगा। इस तिथि के बाद किसी भी विपत्र (बिल) में सुधार नहीं किया जाएगा। इस बाबत प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को विशेष कैंप लगाया जाएगा। उपभोक्ता संबंधित कनीय विद्युत अभियंता कार्यालय एवं सहायक अभियंता कार्यालय में अपना बिजली बिल सुधार करवा सकेंगे। यह भी पढ़ें- बड़ी राहत: 72 घंटे में बिजली से जुड़ी शिकायतों का होगा निपटारा यह भी पढ़ें- बिजली की समस्याओं के 72 घंटे में समाधान को लगेगा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...