सुपौल, मई 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. अफजल आलम के निर्देश पर रविवार विद्यापुरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- शिविर में ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गयाकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ताओं एवं विधिक स्वयंसेवकों ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सितारा (ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के एकीकरण, पुनर्वास एवं न्याय तक पहुंच प्रदान करने की योजना), 2023 की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि यह योजना ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सामाजिक-आर्थिक एकीकरण, पुनर्वास और...