सुपौल : राजद नेता का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुपौल, जुलाई 10 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शेख जेड हसन और शिशुपाल भारती का शुक्रवार को त्रिवेणीगंज पहुंचने पर राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हसन ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही राजद की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता के बीच पार्टी की पकड़ उतनी ही गहरी होगी। राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता सहित किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, युवाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। इस बैठक और स्वागत समारोह में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.