सुपौल, जून 20 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना से सटे पतरघट्टी वार्ड पांच में शनिवार को जेवरात चोरी मामले की जांच के लिए गई पुलिस टीम पर कथित आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई विजय कुमार के साथ मारपीट की गई। वहीं एक होमगार्ड के जवान का सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सुपौल : ​जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, एएसआई की पिटाई, होमगार्ड जवान का सिर फोड़ाघटना का विवरण जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 निवासी राकेश भगत के घर से स्मैक के आदी उनके परिवार के एक सदस्य ने सूने घर से जेवरात की चोरी कर दोस्तों के साथ मिलकर बेच दिया और मिले पैसे खर्च कर दिये। घटना की शिकायत के बाद पुलिस टीम जांच करने उनके घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को पतरघट्टी वार्ड पांच निवासी अनिरुद्ध ...