सुपौल, मार्च 3 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। रंगोत्सव होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुपौल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम सदर थाना पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आम लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने किया। मार्च सदर थाना परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गर्जना चौक और पिपरा खुर्द सहित प्रमुख इलाकों में निकाला गया तथा पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी से बाजार और आवासीय क्षेत्रों में लोगों के बीच सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.