सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व को लेकर परदेस में काम करने वाले लोगों की घर वापसी तेज हो गई है, लेकिन ट्रेनों में भारी भीड़ और कन्फर्म टिकट की कमी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सहरसा- नई दिल्ली, सहरसा-अमृतसर, पुणे-सुपौल सहित कई प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग सूची 300 के पार पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों के सामने घर पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की वजह से पटना- नई दिल्ली, पटनाझ्रगुजरात और पटना-चंडीगढ़ रूट से भी कोसी क्षेत्र के बड़ी संख्या में मजदूर और कामगार किसी तरह अपने गांव लौट रहे हैं। रंगों का त्योहार को परिवार के साथ मनाने की चाह में लोग जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटर से ले...