सुपौल, मार्च 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। होली पर्व को शांति सदभाव और भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लग मार्च थाना से प्रस्थान कर बाजार, गोल चौक, अस्पताल चौक, शंकर चौक, पेट्रोल पम्प होते हुए लोगों को शांति पूर्णवातावरण में होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि होली में डीजे पूर्ण रूप से बंद करने का निर्देश दिया गया है। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह हूडदंग या अनैतिक व्यवहार करने वालों पर भी कडी नजर रखी जायेगी। होली रगों का त्योहार है। इसे आपसी सदभाव और सौहार्दपूर्ण मनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि हर चौक चौराहे पर पुलिस की व्यवस्था की गई है। जहां भी किसी असामाजिक या किसी खतरे की बात सामने आये तो अबिलम्ब पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा अवैध शरा...