सुपौल, अप्रैल 4 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर होम डिलीवरी सेवा शुरू किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जिले में गैस की उपलब्धता को लेकर डीपीआरओ विकास कुमार कर्ण एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बाताया कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 49 पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि शेष दो एजेंसियों पर भी जल्द आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एजेंसियों को "पहले आओ, पहले पाओ" (फीफो) के आधार पर वितरण किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4209 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि शनिवार तक 21799 उपभोक्ताओं ने बुकिंग करा...