सुपौल, मार्च 21 -- जदिया, निज संवाददाता। एनएच-327 ई हाइवे मुख्य मार्ग पर बघेली पंचायत अंतर्गत भवानी धर्मकांटा के पास शुक्रवार की शाम छोटू लाइन होटल में अचानक आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जल गई। लोगों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। बताया जाता है कि यह घटना उस वक्त हुई जब होटल संचालक दूकान बंद कर घर ग ए हुए थे। उधर घटना के बाद शोर मच गया और सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में होटल को आंशिक क्षति पहुंची है, जिसमें हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। मुख्य रूप से टाट और उसके सहारे आग फैलने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...