सुपौल, अप्रैल 12 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसामाधो पंचायत में शनिवार देर शाम करीब सात बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार परसामाधो पंचायत के वार्ड नौ निवासी अशोक चौधरी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार पूर्व कोशी नदी के पास पलार स्थित खेत में गेहूं कटवाने का काम कर रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग सत्तन साह, प्रमोद साह, गिरीश साह और गजेंद्र साह हथियार से लैस होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर बाद अन्य अज्ञात लोग भी हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली दीपक कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.