सुपौल, मई 6 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली बाजार स्थित साप्ताहिक हाट परिसर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा हाट परिसर पानी से भर जाता है, जिससे स्थिति और भी बदतर हो जाती है। मुख्य सड़क पर ही साग-सब्जी, कपड़ा, चूड़ी, मांस और मछली का हाट लगने के कारण बाजार में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है और आवागमन बाधित होता है। स्थानीय श्याम सोनी, बैजू प्रसाद साह, विनोद कुमार राउत सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस हाट की वार्षिक बंदोबस्ती लाखों रुपये में होती है और ठेकेदार द्वारा सड़क पर भी वसूली की जाती है। इसके बावजूद हाट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय...