सुपौल, जून 10 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया थाना के हाजत में एक कैदी की संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। हाजत में ही वह फंदे के सहारे लटका था। युवक जदिया थाना क्षेत्र की कोरियापट्टी पूरब पंचायत के रजगांव वार्ड दो निवासी नंदन यादव का पुत्र बिट्टू कुमार था। घटना के बाद परिजन पुलिस पर मारपीट कर बिट्टू की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि उसने थाना हाजत में खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह भी पढ़ें- हाजत में कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर हत्या कर देने का आरोपघटना का विवरण जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में बिट्टू अपने घर में पत्नी काजल के सामने हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने उसे जदिया थाना ...