सुपौल, जनवरी 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। हाईवा से कुचकर स्कूल जा रही मैट्रिक की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर-गद्दी सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। मृतका की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र की चिलौनी दक्षिण पंचायत वार्ड दो निवासी शिव राम साह की बेटी सुलेखा कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह एसवीके प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय प्रतापगंज की छात्रा थी और इसी साल 17 फरवरी से होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाली थी। किसी कागजात का काम कराने के लिए वह अपने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुखानगर-गद्दी सड़क मार्ग पर अंग्रेज हत्ता के समीप छात्रा की दर्दनाक मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गई। वह एसवीके प्ल्स टू बालिका उच्च विद्यालय प्रतापग...