सुपौल : हर साल तिलयुगा नदी के कटाव से 50 हजार की आबादी प्रभावित, नहीं हो रहा निदान
सुपौल, जून 30 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। नेपाल के पहाड़ी भाग से प्रवाहित होकर भारतीय भाग में बह रही तिलयुगा नदी साल-दर-साल कुनौली और कमलपुर पंचायत के लोगों के लिए विकराल समस्या उत्पन्न कर रही है। बरसात के तीन महीने यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो जाते हैं। हर साल तिलयुगा नदी के कटाव में उपजाऊ समेत रहवासी बस्तियां भी कट रही हैं। इस नदी के कटाव से निर्मली प्रखंड की तीन पंचायतें प्रभावित हैं। बारिश व नदी के कटाव के कारण सीमाई इलाके के लोग बाढ़ से बेघर हो जाते हैं। साथ ही जान-माल की भी भारी क्षति होती है। इतना ही नहीं कमलपुर, हरिपुर, हरजोति, कुनौली, बेरियाघाट, पूर्वी टोला और डगमारा पंचायत के पिपराही गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन हर साल कटकर नदी में समा जा रही है। तिलयुगा नदी के पूरब-पश्चिम और दक्षिण भाग में जल संसाधन विभाग की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.