सुपौल, सितम्बर 30 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी के कटाव और बाढ़ ने जिले के किशनपुर प्रखंड की मौजहां पंचायत के विस्थापित परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी है। हर साल बाढ़ आने के साथ ही लोगों को अपना घर-बार छोड़कर नए ठिकाने की तलाश करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- माधोपुर हजारी से जयमल डुमरी तक 25 किमी में गंडक का तांडवपारिवारिक स्थिति बगहा वार्ड 15 के विस्थापित मो अब्दुल रऊफ ने बताया कि हर साल एक-एक पैसा जोड़कर घर बनाते हैं और कोसी उसे पलभर में अपने गर्भ में समा लेती है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त की घटना याद आते ही आंखों में आंसू आ जाते हैं। देखते ही देखते चार घर कोसी में समा गए। परिवार के लोग किसी तरह थोड़ा अनाज और जरूरत का सामान ही निकाल पाए। उन्होंने बताया कि छह अगस्त से कटाव स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रह रह...