सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद सुपौल की ओर से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दलित एवं महादलित बस्तियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य ठंड से सबसे अधिक प्रभावित गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है। नप के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड को 250 कंबल आवंटित किए गए हैं। पूरे नगर परिषद क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से करीब 8000 कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वितरण में वृद्ध, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ पार्षद गगण ठाकुर, शिवराम यादव, कामेश्वर पासवान, मनीष कुमार, शिवजी कामत, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.