सुपौल, अगस्त 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मध्य विद्यालय सितुहर के विद्यार्थियों ने गुरुवार को साइकिल रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय परिसर से सुबह 10 बजे शुरू हुई रैली पोषक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में 35 साइकिलों पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम कुमार सिंह ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों में गूंजा तिरंगा अभिय...