सुपौल, अगस्त 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार एवं उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार के नेतृत्व में हुआ। रैली में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समाहरणालय से निकली साइकिल रैली बीएसएस कॉलेज रोड, लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक और महावीर चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के रंग में रंगा जीवछपुर विद्यालय शहर के विभिन्न ...