सुपौल, दिसम्बर 22 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थानाक्षेत्र में अग्नेयास्त्र से लैश अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ग्वालपाडा पंचायत के पंचायत सचिव अमन कुमार को निशाना बनाते अपराधियों ने लैपटाप सहित कई उपकरण व दस्तावेज लूट लिये। लूट के दौरान बदमाशों ने पंचायत सचिव का स्मार्टफोन छीनने के बाद उनके फोन को पटककर उसे चकनाचूर कर दिया। लूट की यह वारदात शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़ित पंचायत सचिव अमन कुमार के द्वारा थाना को आवेदन देकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा लूटे गये संपत्ति की बरामदगी की गुहार लगाई गई है। जानकारी अनुसार अमन कुमार ग्वालपाडा सहित पांच पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर कार्यकर्ता हैं। शनिवार की शाम वे छातापुर प्रखंड मुख्यालय से अपने कार्य स्थल ग्वालपाडा पंचायत सरकार भवन जा रहे थे। सोहटा स्थित बाबा कौश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.